भागलपुर

भागलपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के पुर्व.प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी का जयंती धुमधाम से मनाए गए।।

भागलपुर भारतीय राजनीति के युगपुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, “भारत रत्न” पूर्व प्रधानमंत्री कवि हृदय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में भागलपुर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सुबह में भागलपुर भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में सुशासन दिवस के कार्यक्रम के संयोजक विजय कुशवाहा एवं कार्यक्रम सह संयोजक मनीष दास के अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मायागंज अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच फल वितरण किया गया एवं मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ असीम दास, एचओडी मेडिसिन डॉ विनय कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, रौशन सिंह, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, उमाशंकर, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, कला संस्कृति मंच जिला संयोजक राज किशोर गुप्ता, बिपिन कुमार अप्पू, भाजयुमो तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष चन्दन ठाकुर, महिला मोर्चा तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्षा संगीता सिन्हा, संदीप शर्मा, गुड्डू राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं दोपहर में भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस विजय मित्रा नगर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष सुधीर भगत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन युवा मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह ने किया। मौके पर विष्णु शर्मा, अभय घोष सोनू, योगेश पांडेय, विधुबाला सिंह, नभय चौधरी, सुधीर भगत, अश्वनी जोशी मोंटी, मनीष मिश्रा ने अटल जी के भागलपुर दौरे पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी भूतपूर्व वार्ड कमिश्नर बीरेंद्र नारायण सिंह, निरंजन साह, पार्षद विधुबला सिंह, पार्षद गोपाल शर्मा, निरंजन सिंह, प्रकाश मण्डल, शितकण्ट नीरज, बिरेन्द्र राय, सौरव कुमार, मनीष दास, सनन गुप्ता, श्रवण कुमार, अंकित निकुम्भ, करन किशोर, गुड्डू राय, गौतम कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन राजेश टण्डन ने किया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों में बिस्कुट और टॉफ़ी बाटा गया।
संध्या में भाजपा कला संस्कृति मंच जिला संयोजक राज किशोर गुप्ता के अध्यक्षता में अटल काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना कला संस्कृति मंच के प्रदेश प्रवक्ता श्वेता सुमन के द्वारा गाया गया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
मंच संचालक कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा किया गया।
मंचासिन कवि लक्ष्मी नारायण मधु लक्ष्मी, प्रियतम विश्कर्मा कवियाठ, धीरज पंडित, सतीश शंकर, कुमार गौरव, मिथलेश आनंद, रितु मिश्रा का अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी के द्वारा अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विजय कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, प्रणब दास, मनीष दास, राहुल झा, स्वेता शाहा, राहुल अन्नू, अमरदीप साह, गुड्डू राय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित हो कर अटल काव्य यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button