भागलपुर

जिले में प्रथम स्थान पर चयनित नेहा को पटना में सम्मानित किया गया ।

भागलपुर इंटरस्तरीय विद्यालय सजौर फतेहपुर के विज्ञान संकाय की ग्यारहवीं की छात्रा नेहा कुमारी को श्रीनिवास रामानुजम टेलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स 2021में जिले में प्रथम स्थान पर चयनित होने के बाद विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग पटना द्वारा नकद पुरस्कार सहित प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित किए जाने के बाद नेहा ने बताया कि यह मेरे लिए एक छोटा सा प्रयास का परिणाम है।जिसका श्रेय मेरे विद्यालय के पूरे शिक्षक परिवार को जाता है।विद्यालय के सभी शिक्षक परिवार इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।साथ ही विद्यालय के शिक्षक डॉ रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए नेहा कि उज्जवल भविष्य कि कामना किए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button