भागलपुर

पूर्व के जमीनी विवाद में शौच के दौरान पड़ोसी ने किसान को मारी गोली ।।

पूर्व के जमीनी विवाद में शौच के दौरान पड़ोसी ने किसान को मारी गोली ।।

  • मायागंज में ईलाजरत, स्थिति सामान्य
  • आरोपित फरार, बिहपुर पुलिस छानबीन में जुटी

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा पार दियारा क्षेत्र के विशनपुर गाँव मे शनिवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे पूर्व के भूमि विवाद में स्थानीय निवासी महेश ठाकुर के पुत्र किसान विपिन कुमार ठाकुर 40 वर्ष को गोली मार दिया। एक गोली विपिन के गर्दन के पीछे लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व के भूमि विवाद को लेकर पड़ोस के ही अर्जुन मंडल ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जिस वक्त विपिन ठाकुर शौच करने घर के दक्षिण तरफ स्थित गंगा किनारे गए थे।

img 20220402 wa00522954890204013436480

वही विपिन जब शौच से निवृत होकर कुछ कदम ही आगे बढ़े कि, पूर्व तैयारी के साथ घात लगाए पड़ोसी अर्जुन मंडल ने कमर से कट्टा निकालकर पीछे से विपिन पर गोली चला दिया। गोली विपिन के गर्दन के पीछले भाग में लगा और वे वहीं मूर्छित होकर गिर पड़े। सुबह के समय अचानक गोली की आवाज से स्थानीय ग्रामीण उस तरफ दौड़े तो देखा मूर्छित हालत में विपिन गिरा पड़ा था। वही ग्रामीणों को आता देख अर्जुन मंडल मौके से फरार हो गए। आननफानन में परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल विपिन को गंभीर हालत में मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर असप्ताल लेकर गए। जहां वे ईलाजरत हैं।

डॉक्टर ने ईलाज के बाद किसी तरह उसके गर्दन से गोली बाहर लिया है। स्थिति सामान्य हैं, खतरे से बाहर बताया जाता है। इधर गोलीकांड की सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एएसआई रमेश कुमार, चौकीदार कन्हैया दलबल के साथ दियारा क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन कर विपिन के घरवालों समेत ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की गई। वही घर से फरार अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की गई लेकिन वह फरार पाया गया। बताया जा रहा है कि बीस दिन पूर्व गाँव मे विपिन ठाकुर और पड़ोसी गुरुदेव मंडल के बीच घर बनाने के दौरान जमीन को लेकर झंझट हुआ था ।।

जिसके बाद ग्रामीण स्तर पर पंचायत हुई थी और दोनो पक्षों के बीच सुलह कर मामला शांत किया गया था। इसी बीच अर्जुन मंडल ने आवेश में आकर आपराधिक कदम उठाते हुए विपिन पर गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल विपिन के फर्द बयान आधार पर बिहपुर थाने में कांड दर्ज कर पुलिस गुरुदेव की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। इधर गोलीकांड से अमरी विशनपुर दियारा के गाँव में भय का माहौल व्याप्त है, विपिन के घरवाले समेत ग्रामीण डरे-सहमे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button