बिहार

अरवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक साल से फरार टॉप-10 में शामिल कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

अरवल से निशान्त मिश्रा

अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र स्थित तकेया मोड़ पर एक वर्ष पहले 26 मई 2022 को लूट के घटना के अंजाम देने वाले लूटेरा विकास कुमार उर्फ विकास यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था जिसे कुर्था पुलिस और प्रहार टीम ने मोतेपुर बाजार से पकड़ा है। दरअसल, विकास यादव जिला के टॉप-10 लूटेरा मे शामिल था इस मामले की जानकारी देते हुए अरवल एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में कुर्था थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह और प्रहार टीम को लीड कर रहे सहायक अवर निरीक्षक संजय सिंह व पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, विकास कुमार तथा प्रहार टीम के कर्मियों द्वारा विकास कुमार उर्फ विकास यादव उम्र 27 वर्ष पिता महेन्द्र यादव साकिन सोनियावाँ थाना दुल्हिन बाजार जिला पटना निवासी जो एक वर्ष से लूट के कांड में फरार चल रहा था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि, गुप्त सूचना के आधार पर कुर्था थानाक्षेत्र के मोतीपुर बाजार से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। कुख्यात अपराधी लूट के घटना का अंजाम देने का काम करता था। उन्होंने ने बताया कि कुर्था के लूट की घटना में 4 लूटेरा शामिल थे। जिसमें विजेन्द्र यादव महेश यादव को गिरफ्तार कर पहले हीं जेल भेज भेज दिया गया है। वहीं विनोद कुमार पुलिस के दबाब के कारण न्यालय में आत्मसमर्पण किया है। वहीं इस तरह लूट मे शामिल सभी लूटेरा को गिरफ्तार कर ली गई है। इस मौके पर अंनुमङल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, कुर्था थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कुर्था पुलिस अंचल निरीक्षक अजय कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button