खगड़ियाधरोहर

माँ बिषहरी मंदिर में नौ दिवसीय रामधुन का हुआ समापन

माँ बिषहरी मंदिर में नौ दिवसीय रामधुन का हुआ समापन

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग में स्थित सदियों वर्ष पुरानी अति प्राचीन मां भगवती मंदिर, जिसका इतिहास की कल्पना जितनी की जाए वह कागज के पन्नों में कमी आ जाएगी, लेकिन शब्द बांकी ही रह जाएगी । वही ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में मां बिषहरी की साक्षात वास करती है, जो अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूर्णतः पुरी करती है । इस मंदिर में मां बिषहरी की शक्तियां तब देखी जाती है जब सर्प दंश पीड़ित भक्तों का आगमन होता है । साथ ही साथ ग्रामीणों का दावा है कि सर्पदंश से पीड़ित भक्तों का मां बिषहरी निश्चित स्वस्थ कर देती है ।

IMG 20210725 WA0012

वही बीते 15 जुलाई से 23 जुलाई तक नौ दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से हुआ और 24 जुलाई को दोपहर हवन यज्ञ कर संपन्न कर दिया गया । वही बिषहरी मंदिर के पुजारी संतोष झा ने बताया कि हर वर्ष ग्रामीणों की सुख – शांति और समृद्धि के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है, जो वर्तमान मैं विश्व महामारी कोरोना से भी रक्षा को लेकर मां बिषहरी से प्रार्थना किया गया ।

अंततः रात्रि जागरण का भी भव्य आयोजन रामकिंकर म्युजिकल ग्रुप के बैनर तले किया गया, जिसमें झारखंड, यूपी और बिहार की मशहूर गायिका रिया सोनी के द्वारा मां की भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति रातों भर गुंजती रही । जहां ग्रामीण दर्शक रातों भर झूमते रहे इस आयोजन में जयप्रकाश कुमर, चंद शेखर झा, दीपक कुमार, चुन्नी कुमार, राजीव कुमार, व्यास, मुरारी, राम, अजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता का मुख्य योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button