मां से बढ़कर जीवन में किसी का स्थान नही – MLC संजय सिंह ,दयालपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर MLC की मां को दी श्रधांजलि


बिहपुर। संवाद सूत्र : झंडापुर पूरब पंचायत के गांव दयालपुर में शनिवार को जदयु एमएलसी संजय सिंह की मां शांति देवी के श्राद्ध उपरांत श्रद्धांजलि सभा व शांतिभोज का आयोजन किया गया।ज्ञात हो की जदयु विधान पार्षद संजय सिंह की माता का निधन 2 जुलाई को पटना में इलाज के दौरान हो गया था।

IMG 20230722 191714

वहीं श्रद्धांजलि सभा में एमएलसी संजय सिंह के मां शांति देवी की तैल चित्र पर पुष्प भागलपुर -बांका कॉपरेटिव अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ,सांसद अजय मंडल ,विधायक ई शैलेंद्र ,पुर्व सांसद बुलो मंडल ,सुमन सिंह (मधेपुरा ),अजय सिंह (सहरसा ),जद्दु सिंह (तारापुर ),जिप सदस्य कहलगांव सोनी सिंह,प्रदेश सचिव जदयु नंदकिशोर कुशवाहा ,ओम प्रकाश सेतु ,शंकर सिंह ,शंकर झा समेत हजारों कार्यकताओं ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दिया।

FB IMG 1690083141061

इस मौके पर एमएलसी संजय सिंह ने कहा मां से बढ़कर जीवन में किसी का स्थान नही होता है।मां के जीवन से जाने के बाद जो रिक्त बना उसको कोई नही भर सकता है।आप हमेशा में मेरे दिल में रहेंगी।आप के द्वारा दिखाए गये रास्तों को कभी नही भुला सकता।

FB IMG 1690083033496

वहीं श्रद्धाजंलि सभा में मधेपुरा ,सहरसा ,पूर्णिया ,भागलपुर ,बांका ,जमुई ,मुंगेर व तारापुर से हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुये।वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खरीक के मुखिया बंटी सिंह , सत्यप्रकाश सिंह उर्फ डब्बू ,अजय सिंह ,नेपाली सिंह ,राहुल सिंह,रूपक सिंह आदि समेत सैकड़ों नवयुवकों की सक्रिय भागेदारी देखी गई।

FB IMG 1690045592814

Leave a Comment