Uncategorizedभागलपुर

जन्माष्टमी के अवसर पर नवगछिया के गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन ।।

नवगछिया। राजेंद्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया में शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 120 भैया-बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी भैया-बहनों ने खुद को कृष्ण के अनन्य बाल रूपो मे सजकर प्रतियोगिता को अत्यंत आकर्षक और उत्कृष्ट बना दिया। भैया-बहनों ने कृष्णावतार की कथा के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए कर्म एवं धर्म की रक्षा के बारे में बौद्धिक रूप में प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भगवान श्रीराधा-कृष्ण का विधिवत पूजन कर राष्ट्र में सुखशांति व समृद्धि की कामना की। सबों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य लाल बाबू राय, आचार्य चंद्रकांत झा, शिव शंकर कुमार, कौशल किशोर चौधरी, स्मृति कुमारी, प्रिया कुमारी, नीतू कुमारी एवं वंदना कुमारी समेत सैकडों भैया-बहनों एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button