भागलपुर

अभाविप नवगछिया द्वारा किया गया संगठन विस्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) नवगछिया इकाई द्वारा संगठन को विस्तार देते हुए नगरह गांव में विस्तार केंद्र की घोषणा की गई। नवगछिया इकाई के नगर मंत्री विश्वास वैभव ने केंद्र संयोजक कृष्णा झा, सह संयोजक आशिक कुमार, प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, कार्यकारिणी सदस्य आशीष ठाकुर, राघव सिंह, राजन कुमार, विशाल कुमार, शिवम मिश्रा, मानस कुमार, विशाल कुमार देव, विक्रम कुमार, सिदांत कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित झा, शिभम सिंह को बनाया गया।

विश्वास वैभव ने बताया कि पिछले दिनों बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच निर्णय लिया गया था कि संगठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर नवगछिया इकाई का संगठन विस्तार किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद् देश के विभिन्न महत्वपूर्ण फैसले और निर्णय में अग्रिम भूमिका निभाता है। यह विश्व का सबसे बड़ा और एक मात्र छात्र संगठन है जहां अविभावक के रूप में शिक्षक कार्यकर्ता भी होते है।

संगठन के आदर्श स्वामी विवेकानंद है। वहीं राहुल शर्मा ने संगठन की कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए छात्र को इस संगठन से जुड़ने के लिए आग्रह किया साथ ही नई कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। मौके पर शिवम कुमार, कृष्ण कुमार,मानस चिरानिया, विश्वजीत चौधरी, विक्की मिश्रा, ऋतु राज,मनीष कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button