भागलपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनडीए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन आयोजन ।। Inquilabindia

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनडीए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन आयोजन ।

भागलपुर सुल्तानगंज के सोमेश मेडिकल हॉल के समीप जदयू महिला कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जदयू अध्यक्षा अंजू कुशवाहा , प्रखंड जदयू महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा, जिला सचिव जदयू रानी झा , महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव रीना देवी,जदयू महिला जिला उपाध्यक्ष शोभा देवी,भाजपा के जिला महामंत्री डॉ अलका चौधरी, जिला महासचिव पूनम देवी , बिना सिंहा ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किए। कार्यक्रम के दौरान एनडीए के महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किए। इस दौरान जिला जदयू अध्यक्षा अंजू कुशवाहा ने बिहार सरकार के उपलब्धि के बारे में बिस्तर से बताते हुए महिलाओं की उत्थान की बात कही। साथ ही भाजपा के जिला महामंत्री डॉ अलका चौधरी ने भी सरकार की उपलब्धि के बारे में बताते हुए छात्राओ को पढ़ाई पे विशेष ध्यान देते हुए उन्नति की बात कही । साथ ही प्रखंड जदयू महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा ने भी सरकार की उपलब्धि के बारे में बताते हुए महिलाओ की संसक्ति कारण आत्मनिर्भर बनने की बात कही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, जदयू प्रवक्ता नाहेद अंसारी , मीडिया प्रभारी सुभाष चंद्र झा, वार्ड अध्यक्ष विनोद कुमार रजक , अरविंद कुमार मुन्ना साहित्यकार वार्ड पार्षद सीता देवी जदयू सेवा दल के अध्यक्ष नीलम देवी सेवा दल नगर अध्यक्ष रूबी कुमारी रीना देवी बिना भारती सहित इत्यादि एनडीए महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button