भागलपुर

लौहपुरुष सरदार वल्लव भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन ।।

लौहपुरुष सरदार वल्लव भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन ।।

नवगछिया। नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के तत्वाधान में इस्माइलपुर प्रखंड में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल कुमार राज के नेतृत्व में लौहपुरुष सरदार वल्लव भाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन रखा गया। जिसमे युवाओं के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। जिसमे नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत गंगादूत एवं स्पेयर हेड टीम सदस्य और युवा मंडल के सदस्य ने भाग लिया। सरदार पटेल के द्वारा पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। दौड़ प्रतियोगिता में सौरव कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।दूसरे स्थान पर निवास कुमार और तीसरे पर सीपक कुमार रहे।सभी को मोमेंटो एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button