भागलपुर

ईद उल जोहा बकरीद को लेकर भवानीपुर थाना में शांति समिति की बैठक ।

नवगछिया। आगामी 10 जुलाई को होने वाली ईद उल जोहा बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक सीओ अजय सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। नारायणपुर बङी एवं छोटी मस्जिद, बलहा पठान टोला, बलहा राईन टोला, मधुरापुर, मनोहरपुर, नवटोलिया व बीरबन्ना में नवाज अदा कर भाईचारे के साथ गले मिलकर दुआ सलाम कर मनाया जाएगा।

मौके सभी सीओ ने कहा नमाज स्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। नशेड़ियों, उचक्कों व अपवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं इलाके के अन्य लोगो ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button