भागलपुर

पुलिस जिला नवगछिया – कदवा थाना दहेज हत्या कांड में त्वरित कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को धर-दबोचा है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.07.2025 को वादी पंकज कुमार मिस्त्री ने आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री की हत्या उसके पति सकलदेव राय और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा कर दी गई, और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया गया।

जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि मृतका ने प्रेम विवाह किया था, जिससे ससुराल में मनमुटाव बना हुआ था। उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, किंतु चौंकाने वाली बात यह रही कि उसके मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ससुराल वालों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर डाला।

इस गंभीर मामले में कदवा थाना कांड संख्या 82/25, दिनांक 24.07.2025, धारा 80(2)/3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सकलदेव राय (पिता- जोगी राय, साकिन- बोडवा टोला, थाना- कदवा, जिला- भागलपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान जारी है।

👉 गिरफ्तारी सूची:

  1. सकलदेव राय, पिता – जोगी राय, ग्राम – बोडवा टोला, थाना – कदवा, जिला – भागलपुर।

पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button