भागलपुर

झंडापुर और औलियाबाद में जनसंवाद, विधायक शैलेन्द्र ने कांग्रेस को घेरा, आपातकाल को बताया काला अध्याय

बिहपुर। बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेन्द्र ने गुरुवार को झंडापुर और औलियाबाद पंचायत के सभी बूथों पर जनसंवाद कर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “आज जिनके हाथ में संविधान की प्रति है, वही कभी संविधान की हत्या के दोषी रहे हैं।”

विधायक ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 21 महीने तक देश को बंधक बनाकर रखा, प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई और हजारों लोगों को जेल में डाल दिया गया। “आज कांग्रेस और उसके नेता उस पाप को कब स्वीकारेंगे?” – उन्होंने सवाल उठाया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भाजपा के बूथ अध्यक्षों, “मन की बात” प्रभारी और अन्य सांगठनिक पदाधिकारियों को पार्टी हाईकमान द्वारा दिए गए निर्देशों की जानकारी दी और सभी को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करने को कहा।

झंडापुर के काली कबूतरा स्थान पर हुए जनसंवाद में भाजपा जिला मंत्री रूपेश रूप, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, मृत्युंजय पाठक, गंगा साह, राहुल कुमार, सुरेंद्र पासवान, अमरजीत, संतोष, प्रीतम सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साफ संकेत – विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और भाजपा अब बूथ स्तर से ही विपक्ष को घेरने की रणनीति में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button