भागलपुर

महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

नवगछिया गोपालपुर थाना क्षेत्र की महिला ने दुष्कर्म व आरोपित की मां ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगायी है। दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। गोपालपुर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि मेरा पति चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। 11 मई की रात 12 बजे अपने कमरे में अकेली सोयी थी। इस दौरान गोसाईगांव के युवक ने मेरे साथ दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी दी। जानकारी पति को दी।पति के घर पहुंचने के पश्चात नवगछिया महिला थाना की पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।

पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस महिला की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवायी। इधर दुष्कर्म के आरोपित  की मां ने भी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा कर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। जिसमें पीड़िता के पति सहित उसके तीन भाइयों को नामजद आरोपित बनाया है। महिला का कहना था कि मकई का खेत फसल तैयार करने गयी थी। इस दाैरान वहां मुझे अकेला पाकर तीनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। गोपालपुर थाने में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी। इस माहिला का भी नवगछिया महिला थाना की पुलिस मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवायी। मेडिकल जांच के लिए दोनों महिला को भागलपुर रेफर कर दिया। दोनों पीड़ित महिलाओं का 164 का बयान नवगछिया व्यवहार न्यायालय में करवाया जायेगा। गोपालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा आवेदन दी है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामूहिक दुष्कर्म की बात झूठ प्रतीत होती है। तीनों सगे भाई किसी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं कर सकते हैं, जिसमें एक दुष्कर्म पीड़ित महिला का पति भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button