भागलपुर

विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे मोती यादव पर रंगदारी का आरोप, बोले- विरोधियों की साजिश

नवगछिया: रंगरा चौक प्रखंड की सधुआ चापर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण करवा रहे ठेकेदार प्रणव कुमार ने रंगरा थाना में रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव यादव उर्फ मोती यादव और उनके सहयोगी सनोज यादव पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रणव कुमार मधेपुरा के लॉ कॉलेज रोड के निवासी हैं।

मामले को लेकर प्रखंड प्रमुख मोती यादव ने प्रेसवार्ता की और सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने दावा किया कि जब से उन्होंने आगामी गोपालपुर विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी जताई है, तभी से विरोधी उनके खिलाफ साजिश रचने लगे हैं।

मोती यादव ने कहा कि उनका छवि खराब करने की यह एक कोशिश है, जिससे उन्हें चुनावी दौड़ से बाहर किया जा सके। उन्होंने कहा, “मेरा कार्यक्षेत्र पूरी तरह से पारदर्शी है और मेरा मकसद सच्चे मन से जनसेवा करना है। इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।”

उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आएगी और उनकी निर्दोषता साबित होगी। वहीं, ठेकेदार की शिकायत में कहा गया है कि 23 अप्रैल की रात को मोती यादव ने मोबाइल पर फोन कर दस लाख रुपये की मांग की थी, और उनके सहयोगी सनोज कुमार ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मोती यादव ने अंत में कहा कि “मैं निर्दोष हूं और जनता सब जानती है। विरोधी मेरी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं, इसलिए इस तरह की साजिशें रच रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button