भागलपुर

नवगछिया में टोल प्लाजा के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ।। InquilabIndia

नवगछिया में टोल प्लाजा के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ।। InquilabIndia

नवगछिया : बिहार में शराबबंदी कानून को चैलेंज करने वालों के लिए अब सरकार नयी तैयारी कर रही है. शराब तस्करों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है. तस्करों को अब दोहरी मार पड़ेगी और अब कार्रवाई को और सख्त बनाया जा रहा है. बिहार पुलिस की मद्य निषेध इकाई ने इसे लेकर एक नयी रणनीति तैयार की है जिसके तहत दूसरे राज्यों से बिहार में तस्करी करने वालों का ब्यौरा उनके गृह राज्य में भेजा जाएगा. ताकि उनका शराब ठेका बंद कराकर लाइसेंस रद्द कराया जा सके.

IMG 20210819 WA0011

इसी क्रम में पुलिस जिला नवगछिया में गुरुवार को उत्पाद विभाग और नवगछिया पुलिस के द्वारा कारवाई की गई , जहां  एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी हुई है ।

मामले को लेकर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुष्टि करते कहा है – उत्पाद विभाग के निरीक्षक चंदन कुमार को सूचना मिली थी कि नवगछिया के रास्ते एक ट्रक से शराब की डिलीवरी होनी है , जिसके बाद उत्पाद विभाग ने स्थानीय प्रशासन के संयुक्त कार्रवाई में मौके से नवगछिया के टोल प्लाजा समीप 4339.800 ग्राम विदेशी शराब को बरामद किया है ।

उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना पर की गई इस बड़ी कार्रवाई में मौके से दो शराब माफिया को गिरफ्तार किया है जिसका नाम अश्विनी पांडे , घर – बोकारो है तो वहीं दूसरा पिंटू मंडल घर – महेशखूंट खगड़िया है। इन शराब तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button