दिल्ली NCRराजनीति

पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर भागलपुर से जुड़े रेल मंत्रालय संबंधित अपनी मांगों को रखा ।। InquilabIndia

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया। पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने 3 सितंबर शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर भागलपुर से जुड़े रेल मंत्रालय संबंधित अपनी मांगों को रखा।

Screenshot 20210905 133917

उन्होंने अपने ज्ञापन में प्रमुख रूप से भागलपुर में शीघ्र अति शीघ्र मंडल कार्यालय खोलने का अनुरोध करते हुए कहा कि पूरी दुनिया मे भागलपुर अपने सिल्क के लिए जाना जाता है।भागलपुर में देश के विभिन्न राज्यो के अलावे व्यपार की दृष्टि से विदेशों से भी लोगो का आना जाना लगा रहता है इस लिए भागलपुर से दुरंतो,तेजस,राजधानी जैसे ट्रेनों की चलना अति आवश्यक है।

उन्होंने दक्षिण भारत से चलने वाली अंग एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने एवं सूरत एक्सप्रेस को भी सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग को प्रमुखता से रखा।वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए जम्मू तवाई एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने के साथ साथ लोकयमान्य तिलक एक्सप्रैस को प्रतिदिन चलाने एवं हावड़ा से जन शताब्दी जैसे नई ट्रेन खोलने की मांग की।उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर बंद पड़े पुल( फुट ब्रिज) को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र चालू करने की मांग की है।मंत्री महोदय ने सभी बातों को गम्भीरता से सुनते हुए कहा है कि जितना संभव हो सकेगा शीघ्र इस पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button