भागलपुर

बिहारी कन्या मध्य विद्यालय में मना सुरक्षित शनिवार, छात्राओं ने किया मॉक ड्रिल

भागलपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बिहारी कन्या मध्य विद्यालय, मिरजानहाट में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को सड़क एवं रेल दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने छात्राओं को दुर्घटनाओं के संभावित कारणों और उनसे बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में सुरक्षित व्यवहार और बचाव के तरीकों का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को समझाया गया कि सड़क और रेल यात्रा के दौरान थोड़ी सी सावधानी दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने कहा कि थोड़ी सी देरी सही, लेकिन जिंदगी महफूज रहनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button