भागलपुर

एनएसएस इकाई द्वारा दहेज प्रथा पर सेमिनार का आयोजन ।। Inquilabindia

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में बुधवार को एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत दहेज प्रथा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रभात रंजन ठाकुर ने की। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्रा अंकिता, लवली, श्वेता, अंजली, पायल, कोमल, मुस्कान, पूजा, वंदना, मनीषा आदि ने अपने वक्तव्य में कहा कि दहेज समाज की कुरीतियां हैं।

दहेज लेने और देने वाले समाज के हितैसी नही हो सकते। दहेज के कारण महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न किया जाता है। शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्य्रकम पदाधिकारी प्रो. बसंत कुमार मिश्र, प्रो. जयंत कुमार झा, प्रो. सत्यनारायण झा, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. शंकर कुमार मिश्र, प्रो. अजित कुमार झा, प्रो. राजीव कुमार मिश्र, शिक्षक संतोष कुमार झा, दिलीप झा, रोहित झा, राजीव मिश्र, रंजन झा, अमृता, पुनिता, सुमन, छात्राओं में मुस्कान, पूजा, मनीषा, वंदना, प्रतिभा, निभा, श्वेता, अंजली आदि ने भाग लिया। अखिलेश, संजय, विदुर, बच्चन, कैलाश आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button