भागलपुर

सुलतानगंज अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पर यस चक्रवात तूफान , वैशाख पुर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा के दिन दिखा असर नहीं पहुंचे शिव भक्त।

भागलपुर सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा में यस चक्रवात तूफान का प्रकोप देखा जा रहा है। साथ ही वैशाख पूर्णिमा व बुद्ध पूर्णिमा को लेकर शिव भक्तों की भीड़ गंगा स्नान करने के लिए पहुचने लगी हैं।लेकिन कोरोना महामारी एवं यस चक्रवात तूफान को लेकर शिव भक्तों की भीड़ नहीं देखी जा रही हैं। इस दौरान स्थानीय पंडा बमबम झा ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा के दिन हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचकर गंगा घाटो मे मुंडन का कार्य कराते थे। लेकिन यस चक्रवात तुफान ,कोरोना महामारी होने कारण शिव भक्तों की भीड़ नहीं पहुंची है ।इसके लिए भक्तों से आग्रह किया हैं कि सरकार के गाइडलाइन का पालन करें जिससे करोना महामारी से बच सकें इसके लिए घर में रहें ।गंगा मईया सभी शिव भक्तों का मनोकामना पूर्ण करेंगे। इसलिए घर में रहें सुरक्षित रहें। वही स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कोरोना महामारी में सरकार के गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के कारण श्रावणी मेला नहीं लगा और इस बार भी कोरोना महामारी व लॉकडाउन होने के कारण श्रावणी मेला नहीं लगने की उम्मीद देखी जा रही है ।जिससे लॉकडाउन होने पर हम लोगों का रोजगार ठप हो गया हैं। सरकार के द्वारा गाइड लाइन का पालन भी कर रहे हैं।सरकार द्वारा हम सभी दुकादारों पर कोई ध्यान नहीं देने से हम लोगों का स्थिति दयनीय हो गई हैं।इसके लिए सरकार से मांग करते हैं कि हम लोगों का ख्याल रखे जिससे हम लोगों का जीवन यापन हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button