भागलपुर

सुधांशु आईटी सेल और कौशल चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने ।।

नवगछिया। बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एलबी सिंह ने 41 जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस बाबत नवगछिया संगठन के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि सुधांशु कुमार को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ कौशल कुमार राय को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, भवेश यादव, शिवशंकर चौधरी, प्रिंस पटेल, मुरारी मंडल, ललन महतो, मनोज लाल, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, साकेत बिहारी, रंजीत मंडल, अशोक कुमार सिंह, ज्ञानसक सिंह, त्रिपुरारी कुमार भारती, विजय राय, नवीन कुमार निश्चल, नीतीश कुमार निराला, अमन कुमार आनंद, सुरज पोद्दार, रूपक पटेल व अन्य ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button