भागलपुर

ओबीसी मोर्चा का एक दिवसीय प्रमंडलीय बैठक का आयोजन किया गया।

आज सबौर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर जिला कार्यालय में भाजपा,ओबीसी मोर्चा का एक दिवसीय प्रमंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल ने किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा सह बांका जिला प्रभारी अमरदीप साह ने सबों का स्वागत किया।
ओबीसी मोर्चा भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रिंस मंडल ने मुख्य अतिथि बिहार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जय नाथ चौहान का बुके देकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
प्रदेश के महामंत्री कमलेश साहनी प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न जी एवं प्रमंडलीय प्रभारी सुनील चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नवगछिया जिला प्रभारी गुड्डू राय, जिला महामंत्री देवव्रत घोष ने भी संबोधित किया। जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने बैठक में कहा की ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता जिला से लेकर मंडल तक में आने वाले पंचायत चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें या तय करें कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार आपके क्षेत्र में हो।
प्रदेश अध्यक्ष जय नाथ चौहान ने कहा कि पहले के समय में हम लोगों को राजनीति से दूर रखा जाता था आज के क्षेत्र में मोदी जी ने हम लोगों को आरक्षण के तहत राजनीति में लाए ताकि हम लोग बढ़-चढ़कर देश सेवा कर सके, जनकल्याण कर सकें। हम लोग हर बूथ तक अपना संगठन खड़ा करें प्रदेश इकाई से लेकर जिला इकाई तक जिला से नीचे मंडल इकाई तक मंच मोर्चा तक भाजपा के बाद अगर कोई दिखे तो ओबीसी मोर्चा ही दिखें। मंच संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी बद्री प्रसाद मंडल ने किया। आगंतुक सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओ का जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। प्रमंडलीय बैठक में नवगछिया भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल, बांका भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू यादव, संजीव कुमार गुप्ता, अशोक गोस्वामी, मनोज चौधरी, पिंटू कुमार, भवेश कुमार, जीवन कुमार, नीरज कुमार राम, अवनीश कुमार, आनंद कुमार साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button