भागलपुर

अरसंडी में फसल लगे खेत में अगलगी,दो लाख की क्षति।।

इंकलाब इंडिया/ नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के अरसंडी गउठी बहियार में बुधवार की दोपहर फसल लगे गेहूँ खेत फसल में आग लग गई। इस अगलगी की घटना की जानकारी पाकर किसानों के बीच हाहाकार मच गया। मुखिया उमेश यादव समेत सैकड़ो ग्रामीणों ने बुझाने में जुट गए साथ ही घटना की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को फोन से दिया गया। इधर लोगों ने अग्निशमन वाहन के आने से पहले ही काफी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया।

इसके लिए लोगों ने अगल बगल के खेतों में लगे बोरिंग को चालू कर पानी से आग को बुझाया। बताया गया कि इस अगलगी से किसान पप्पू मंडल, नवली यादव, मधुरी यादव, विदेशी पंडित, विपीन यादव, विष्णुदेव यादव व राजेंद्र यादव समेत कुल 7 किसानों को लगभग दो लाख रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं खेत में आग कैसे लगी या किसी ने लगाया इसकी पड़ताल की जा रही है। वहीं पीड़ित किसानों के परिजन खेत में पहुंचकर दहाड़ मारकर रोने व विलाप करने लगे।किसानों का कहना था कि हमारे चार-पांच माह की मेहनत व लगात कुछ ही पल में स्वाहा हो गया। इस बारे में बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद ने कहा कि स्थल जांच कर प्रक्रिया के तहत सभी अग्निपीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button