औलियाबाद के पूर्व मुखिया सुनील मिश्र का निधन, राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक

FB IMG 1740106554022


बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब (औलियाबाद पंचायत) के पूर्व मुखिया सुनील मिश्र (55) का गुरुवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते ही परिजन और स्थानीय लोग गमगीन हो गए। उनकी पत्नी पूर्व मुखिया नूतन मिश्र, पुत्र सोनू मिश्रा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के विलाप से माहौल बेहद भावुक हो गया।

राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुखिया सुनील मिश्र के निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की और उनके निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र औलियाबाद पहुंचे और दिवंगत आत्मा को नमन किया।

इसके अलावा बिहार भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमरुज्जमा अंसारी, जिला परिषद प्रतिनिध चंदन भारद्वाज,  पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं, जदयू के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह निषाद और राजद के नवगछिया जिला अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने भी गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि सुनील मिश्र सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनका निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

क्षेत्र में शोक की लहर

सुनील मिश्र का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और उनके समर्थकों मौजूद रहेंगे। उनके निधन से क्षेत्र में गम और शोक का माहौल है। लोग उन्हें एक ईमानदार, सरल और समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने हमेशा पंचायत और समाज की भलाई के लिए कार्य किया। उनके निधन से औलियाबाद और आसपास के इलाकों में अपूरणीय क्षति महसूस की जा रही है।

fb img 17401069594857317747478448850567

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *