झपटमार ने उड़ाया एक महिला से अस्सी हजार रूपए !! Inquilabindia

झपटमार ने उड़ाया एक महिला से अस्सी हजार रूपए
रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह, भागलपुर
भागलपुर।भागलपुर में छिनतई की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है,भागलपुर इन दिनो अपराध का अड्डा बनता नजर आ रह हैं ,हर रोज लूट, मर्डर छिनतई जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं हालांकि कुछ मामलो में गिरफ्तारी भी हो रही हैं लेकिन ये ऊट के मुंह में जीरा का फोरन वाली कहावत सिद्ध होती दिख रही हैं, आज एक महिला जैसे ही तिलकामांझी एसबीआई ब्रांच से 80 हज़ार रुपए निकासी कर अपने घर को जा रही थी तभी तिलकामाझी थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक के सामने से 80 हजार रुपए लूट का मामला सामने आ रहा हैं, सुर्खिकल भट्ठा मोहल्ला निवासी कल्याणी देवी से 80 हजार की लूट का वारदात सामने आया हैं, बताया जा रहा हैं की कल्याणी देवी के घर में काम चल रहा था इसी को लेकर मजदूरी व अन्य सामान लाने के लिए बैंक से 80 हजार रूपये निकाल कर जैसे ही बाहर आयी तभी एक झपटमार ने महिला के हाथ से पैसा की थैली छीन कर फ़रार हो गया फिलहाल तिलकामांझी थाने में रिपोर्ट लिखाया गया हैं ।




