भागलपुर

ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से चालक की मौत ।।

ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से चालक की मौत ।।

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी ट्रैक्टर चालक विवेका पासवान की मौत ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से घटनास्थल पर ही हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चालक विवेका पासवान स्पर संख्या पांच के निकट खेत की जुताई कर तटबंध पर ट्रैक्टर को चढा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गया। जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस के द्वारा तत्काल ड्राइवर विवेका को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया। जहां पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया तथा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। आगे मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button