खगड़ियाबिहार

तीब्र गति से आ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आया मासूम बच्चा ।। Inquilabindia

श्रवण आकाश की कलम से

अगुवानी – महेशखुंट मुख्य मार्ग से जा रही तीब्र गति से मोटरसाइकिल की चपेट में आया मासुम बच्चा। घटना परबत्ता प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग उसरी टोला में शनिवार सुबह डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी बबलू ठाकुर के पोते और बिट्टू ठाकुर के पांच वर्षिय पुत्र व मासूम बच्चा प्रियांशु घर के सामने खेलकूद कर रहा था कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने ठोकर मारी, जिसके कारण मासुम बच्चा प्रियांशु बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं इस घटना को लेकर पुरे क्षेत्र में हचचली मच गई।

IMG 20220108 WA0008
गोद में जख्मी बच्चा को लेकर विलाप करती मां

वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हालांकि कुछ लोगों के सहयोग से मोटरसाइकिल चालक को पकड़ने में भी परिजन सफल हुआ। जिसे शांतिपूर्ण ढंग से समझा बुझाकर डांट फटकार लगा कुछ घंटे बंधक भी बना कर रखा। जिसके कारण चालक ने परिजनों की स्थिति को देखते हुए बच्चे के इलाज हेतु सहायता राशि देने को भी तैयार हो गया। जिसपर परिजनों ने तत्काल अपनी व्यवस्थानुसार जख्मी बच्चा प्रियांशु की प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता ले गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगुसराय रेफर कर दिया।

IMG 20220108 WA0007 1
गोद में जख्मी बच्चा को लेकर विलाप करती मां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button