पूर्व सांसद के साथ राजद कार्यकर्ता ने चादरपोशी कर माथा टेका ।। InquilabIndia

रवींद्रनाथ ठाकुर भागलपुर जिला के राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज दिनांक 02 अप्रेल 2021 दिन शुक्रवार को दरगाह मांगन साह मजार बिहपुर में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भागलपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी ने चादरपोशी कर माथा टेक राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी के स्वास्थ्य अच्छा एवं लम्बी उम्र की कामना किए।

साथ ही दरगाह मांगन साह मजार के बारे बताएं हिंदू मुस्लिम शांति सोहार्द प्रतिक है यहां हर का कल्याण होता है हर मनोकामना पूर्ण होता है।

इसके साथ ही पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने भी दरगाह मांगन साह मजार पर चादरपोशी कर माथा टेक भागलपुर जिले में हो रहे अशांति उथल-पुथल माहोल को लेकर सरकारी तंत्र पुलिसिया रवैए से आम आवाम को परेशानी को लेकर शांति के लिए प्रार्थना किए।
इसके साथ ही चादरपोशी में पहुंचे राजद नेता नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू यादव, नवगछिया पुलिस जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला महासचिव संजय यादव, निरंजन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बिहपुर मोइन राईन, महोम्मद कमरूजममा सबौर प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव, आजाद अंसारी, मंजीत ठाकुर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




