Uncategorizedभागलपुर

तेज रफ्तार टोटो वाहन के धक्के से चार वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर मौत ।।

नवगछिया। थाना क्षेत्र के तेतरी चौक दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ई रिक्शा (टोटो) की चपेट में आकर चार वर्षीय एक किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किशोर दौनीया टोली तेतरी निवासी सीताराम शर्मा के 4 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार किशोर घर के समीप ही अपनी बहन के साथ दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था तभी जिरोमाइल की ओर से दुर्गा मंदिर तेतरी की ओर जा रही तेज रफ्तार टोटो चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े अंकुश को कुचल दिया। टोटो का अगला पहिया बच्चे सिर को कुचल दिया था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म था। जिससे घटनास्थल पर ही अंकुश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद टोटो चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना के एसआई राजेश राम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। वही ग्रामीणों के चंगुल से टोटो चालक परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी कारे यादव को पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में लिया। वही मौके से टोटो को जप्त कर थाना लाया गया।

इधर घटना जानकारी मिलते ही परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। काफी संख्या में लोग नवगछिया अस्पताल पोस्टमार्टम में पहुंचे थे। मृतक तीन भाई एक बहन में छोटा था। घटना के बाद बड़ा भाई रौशन कुमार 16 वर्ष, पूजा कुमारी 13 वर्ष, छोटू कुमार 11 वर्ष, माँ चंपा देवी समेत पिता सीताराम का रोरोकर बुरा हाल है। घटना के बाद सभी दहाड़ मारकर रो रहे हैं। आस पड़ोस के लोग परिजन को ढांढस बंधाने में जुटे थे। देर शाम पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया। इस बारे में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर कांड दर्ज पुलिस कार्यवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button