भागलपुर

सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में पूर्वी जोन दिव्यांग राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन विधायक डॉ. ललित नारायण मंडल ने संयुक्त रुप से फिता काट कर किए।।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के कृष्णानंद स्टेडियम में पूर्वी जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस मैच का उद्घाटन सुल्तानगंज विधायक डॉ .प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ,भागलपुर लॉन आर्डर डीएसपी डॉ गौरव कुमार ,निवर्तमान सभापति नीलम देवी, जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किये । तथा शहर के कई प्रबुद्ध बुद्धि जीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।इस क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में बिहार बंगाल झारखंड के टीम ने हिस्सा लिया । दिव्यांग खेल को देखने के लिए सुल्तानगंज शहर में पहली बार दिव्यांग मैच होने पर इस मैच का लुत्फ उठाने शहर के कई जगहों से सैकड़ो दर्शक पहुँचे थे । इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे आज का पहला मैच बिहार और बंगाल के बीच खेला गया ।इस दौरान तमाम क्रिकेट खिलाड़ी सहित तमाम ग्रामीण मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button