अभाविप के द्वारा भोजन का सदुपयोग करने की पहल प्रतिदिन जोरशोर से किया गया।। Inquilabindia

नवगछिया। सेवार्थ विद्यार्थी एसफसएस नवगछिया इकाई के द्वारा भोज में बचे भोजन का सदुपयोग करने हेतु बचे हुए भोजन का संग्रह करने का कार्य लगातार जोरशोर से चल रहा है। शुक्रवार को नवगछिया प्रखंड के साहू परबत्ता के गरैया में बस्ती में जाकर वितरण किया गया। एसएफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि लगातार अभाविप के एसएफएस आयाम के टीम के द्वारा शादी, मृत्यु भोज में बचे भोज की सुचना पर बचे भोज को संग्रह सर समाज में जाकर वितरण करते हैं, ताकि बचे भोज बर्बाद होने से बच जाए। नवगछिया नगर के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि समाज में किसी भी तरह के भोज में खाना बचे तो अभाविप सेवार्थ विद्यार्थी एसफसएस नवगछिया को सुचना अवश्य ही दे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज चौरसिया, गौतम साहू, संदीप कुमार, विक्रम साहू, सुभम साहू आदि लगे हुए थे।



