भागलपुरसाहित्य

सुंदरवती महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग ने मनाया गोपाल सिंह नेपाली परबिशा का 110 वां जयंती समारोह

अमरजीत सिंह भागलपुर संवादाता

भागालपुर,मेरी दुल्हन सी रातों को नौ लाख सितारों ने लूटा, दो दिन के रैन बसेरे की, हर चीज चुराई जाती है, दीपक तो अपना जलता है, पर रात भर आई होती है गोपाल सिंह नेपाली की यह कविता सब के दिलों में राज करता है!

110वी गोपाल सिंह नेपाली पखविसा पर आज सुंदरवती महिला महाविद्यालय भागलपुर के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में आयोजित राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वागत अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिन्हा सुंदरवती महिला महाविद्यालय( प्राचार्य), मुख्य अतिथि श्री पारस कुंज, अध्यक्षता कर रहे डॉ योगेंद्र, संचालन डॉक्टर आशा ओझा एवं विषय प्रवेश डॉक्टर नीलम महतो ने किया! इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई विषयों के शिक्षक के अलावे सैकड़ों की संख्या में छात्राएं भी उपस्थित थीं!
बताते चलें गोपाल सिंह नेपाली हिंदी एवं नेपाली के प्रसिद्ध कवि थे उन्होंने मुंबई हिंदी फिल्मों में के लिए कई गाने लिखे जिन्होंने रतलाम, चित्रपट, सुधा एवं योगी नामक चार पत्रिकाओं का संपादन किया, इसके अलावा कई कविताओं की रचना उन्होंने की,

गोपाल सिंह नेपाली का जन्म 11 अगस्त 1911 को बेतिया में हुआ था और उनकी मृत्यु 17 अप्रैल 1963 में हुई थी, साथ ही बताते चले कि इनकी शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से हुई थी उनकी प्रसिद्ध किताबें नेपाली की 70 कविताएं काफी प्रचलित हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button