भागलपुर

धरना का कार्यक्रम स्थगित ।। Inquilabindia

नवगछिया। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के निर्देश के आलोक में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल भागलपुर जिले के नारायणपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक संघ के परिवारों से मिला। मौके पर सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने संगठन के द्वारा आयोजित धरना बिहार के सभी प्रखंडों में 8 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में एवं 22 जनवरी को जिला मुख्यालयों में धरना का कार्यक्रम होना था। जिसका प्रतिवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री को समर्पित किया। संगठन का मानना है जब तक शिक्षक संगठन संघर्ष नहीं करेंगे तब तक शिक्षकों के मांगों की पूर्ति सरकार के द्वारा नहीं की जा सकती है जब-जब शिक्षक जागा है शिक्षकों की समस्याएं दूर हुई है, परंतु खेद के साथ सूचित किया कि बिहार में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के कारण बिहार सरकार के द्वारा समूचे बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके आलोक में शिक्षक संघ पटना ने बढ़ते कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए एवं मानवीय विचारधाराओं के आधार पर समूचे बिहार में दिनांक 8 जनवरी 2022 को प्रखंड स्तर पर एवं दिनांक 22 जनवरी 2022 को जिला स्तर पर आयोजित धरना के कार्यक्रम को स्थगित रखा गया है। अतः भागलपुर जिला के सभी प्रखंडों में आयोजित धरना के कार्यक्रम एवं जिला स्तर पर आयोजित धरना के कार्यक्रम को अगले आदेश की सूचना आने तक स्थगित किया गया। इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के प्रधान सचिव राणा कुमार झा, वरीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, उप प्रधान सचिव युगेश कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्याम यादव, नीरज कुमार, राजीव रंजन, नितिन कुमार, जिला प्रतिनिधि मृत्युंजय प्रकाश, रंजीत कुमार सिंह, मनोज सिंह, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, उदय कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, विकास कुमार सिन्हा, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button