खगड़ियाबिहार

झुला झुलने के दौरान रस्सी टुट नीचे गिरने से बच्ची की हुई मौत

IMG 20220309 WA0010 2



खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लगार पंचायत के कटहरा वार्ड में झुला झुल रहे बच्ची को झुले की रस्सी टुट नीचे गिरने से हुई मौत। जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह कटहरा लगार गांव निवासी चुनचुन सिंह के 14 वर्षिया प्रथम सुपुत्री प्रतिज्ञा कुमारी रोज की तरह घर में बनी झुला पर झुल रहे थे कि अचानक झुलने के दौरान झुला की रस्सी टुट जाने से बच्ची को नीचे जमीन पर गिर जाने से स्थिति गंभीर बन गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में बेहतर इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में लाया गया, जहां ईलाज के दौरान हीं मौत हो गई। वहीं उक्त बच्ची की मौत की खबर से पुरे इलाके में सन्नाटा का माहौल बनी दिख रही है और इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिर भी मृतिका के शव के पास रो रही परिजनों में किसी को यकीं नहीं हो रही कि मेरे घर की खेलने वाली गुड़िया समान बच्ची अब नहीं रही।

IMG 20220311 WA0029

वहीं स्थानीय लोग सह लगार पंचायत के पंचायत समिति सौरभ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका प्रतिज्ञा कुमारी अपनी दो छोटी बहनें प्रियांशु कुमारी(8 वर्ष), श्रृष्टि कुमारी (6 वर्ष) और एक छोटा भाई कृष्ण कुमार सिंह (11 वर्ष) के बड़ी बहन व दीदी थी। जो अपने सभी भाई बहनों सह अपने माता-पिता की दुलारी थी। गुरूवार को हीं मृतिका बच्ची अपने घर के अंदर बनी झुला पर झुल रहीं थी कि अचानक रस्सी टुट गई और बच्ची झुला पर से नीचे गिर गई। जिसको घायल अवस्था में ही ईलाज कराने हेतु अस्पताल ले जाया गया था जहां ईलाज के दौरान हीं मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button