भागलपुर

खेल संघ के अध्यक्ष सह जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव की पत्नी का निधन ।।

खेल संघ के अध्यक्ष सह जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव की पत्नी का निधन ।।

नवगछिया। खेल संघ के अध्यक्ष सह जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव की पत्नी नीलम यादव 59 वर्ष ( खेल शिक्षक, मदन अहिल्या महिला काँलेज नवगछिया ) का बुधवार को बीमारी के कारण निधन हो गया।

वे कई माह से बीमार चल रही थी। निधन हो जाने कि सुचना मिलते ही नवगछिया खेल संघ सयोजक एवं ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय, अशोक सिंह, दिवाकर पाण्डेय, सरोज झा, पटवारी यादव, संजय मंडल, अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स, शिक्षाविद राम कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार सुमन, महेंद्र प्रसाद सिंह, नरसिंह शर्मा, समाजसेवी गौतम यादव, प्रमोद यादव, विजेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, नीरज भगत समेत इलाके के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। वे अपने पीछे एक पुत्र दो पुत्री को छोड़ गई। बेटे सत्यम गर्ग ने मां को मुखाग्नि दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button