भागलपुर

सुलतानगंज के कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।।

भागलपुर सुलतानगंज मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा इन दोनों नेताओं को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि बैंको का राष्ट्रीयकरण, आतंकवाद का खात्मा, गरीबी हटाओ अभियान, सियाचिन पर भारत का कब्जा, बंगलादेश का उदय, हरित क्रांति, परमाणु परीक्षण आदि इंदिरा जी की महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी कारण देश उन्हें आइरन लेडी के रूप मे याद करती है। वही देश के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में देश के छोटे बड़े रियासतों को एक कर अखंड भारत के निर्माण के लिए देश उन्हें सदैव याद रखेंगे। उनके मजबूत इरादों के कारण ही उन्हें लोह पुरुष कहा जाता है।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी संजय जैन, शेख अयूब इश्लाही, संजीव झा, बासुदेव रामुक़ा, दिलीप यादव, जय प्रकाश पासवान, सुबोध सिंह, लखन लाल मंडल, सियाराम शर्मा सहित कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
उपर्युक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया प्रभारी संजय जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button