भागलपुर

काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे व पटाखे पर रहेंगी प्रतिबंध ।। Inquilabindia

अमरजीत सिंह संवादाता भागलपुर

भागलपुर : आगामी काली पूजा को लेकर मंगलवार को सदर एसडीएम धनंजय कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई, पूजा समिति अध्यक्ष और प्रशासनिक के इस बैठक में शोभा यात्रा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक विस्तृत चर्चा की गई , अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि शांति सद्भाव के साथ एवं डीजे व फटाका पर पूरी तरह प्रतिबंध के बावजूद मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा वहीं नाथनगर सर्वजनिक पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि नाथनगर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कुल 41 प्रतिमा स्थापित किए जाएंगे , क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में काली पूजा एवं गाइडलाइन का पालन करते हुए मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा , वही शांति समिति के सदस्य एवं पूजा समिति के सदस्य का सहयोग रहेगा , प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो जगह सुभाष चौक एवं घोसीटोला पर अस्थाई कैंप लगाई जाएगी , पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने प्रशासन से आग्रह किया है सभी लाइट बत्ती को दुरुस्त किया जाए , इस मौके पर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात एसपी सिटी शुभम आर्य एवं लॉ आर्डर डीएसपी गौरव कुमार नाथनगर पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव , देवासीसब कन्हैया लाल एवं गणमान्य लोग मौजूद थे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button