भागलपुर

पूर्व मुखिया महेन्द्र आजाद के बरसी पर श्रद्धांजलि सभा ।। Inquilabindia

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के कौशकीपुर सहौरा पंचायत के पूर्व दिवंगत मुखिया महेन्द्र यादव आजाद के बरसी पर सबों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पंचायत वासियों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।वहीं श्रीसदगुरू साईंनाथ सेवा के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि महेन्द्र बाबू अपने कुशल नेतृत्व रणनीति के बलबूते पंचायतवासियों के लिए विकास की नई परिभाषा गढ़ी और गरीबों के लिए मसीहा की भुमिका अदा किए थे।

उनके समाजसेवी पुत्र अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा पंचायतवासियों के लिए दिया गया योगदान अभुतपूर्व है। उनके सम्मान में ग्रामीणों द्वारा आजाद प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। वहीं पूर्व सांसद बुलो मंडल, गोपालपुर विधानसभा पुर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार, राजद नेता संजय मंडल, विश्वास झा, कान्तेश कुमार ने भावपूर्ण नमन किया। मौके पर विकास कुमार, विभिषण गुप्ता, प्रो शिव कुमार, मनीष कुमार, राकेश रमण, धीरज कुमार, ब्रह्मप्रकाश व अन्य कई मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button