भागलपुर

20 मई की रात तेतरी जिरोमाइल से लुटा गया ट्रक जाह्नवी चौक व 518 बोरा मकई पूर्णिया से बरामद, ट्रक चालक लापता ।।

  • कांड में शामिल 4 अपराधी हुए गिरफ्तार
  • खरीक से बंगाल बाकुरा मुर्गी फॉर्म जा रहा था ट्रक

नवगछिया। विगत 20 मई की रात करीब 10 बजे नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल एनएच से ट्रक चालक समेत 518 बोरा मकई लदा ट्रक संख्या- डब्ल्यू बी 37 ई 1388, को नवगछिया पुलिस द्वारा छापेमारी कर अलग अलग जगहों से बरामद कर लिया गया। लेकिन ट्रक चालक सिवान के रामपुकार गिरी का अबतक कोई सुराग नही मिला है। उक्त ट्रक खरीक से 518 बोरा मकई लेकर बंगाल बाकुरा मुर्गी फॉर्म जा रहा था। जो तेतरी जीरोमाइल से ही लापता हो गया था। इसी कड़ी में मंगलवार को नवगछिया SP शुशांत कुमार सरोज ने कांड का उद्भेदन करते हुए अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि 22 मई को घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना कांड संख्या- 136/22, दर्ज किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व मे एक जांच टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाई का निर्देश दिया तथा स्वयं भी इस कांड के उद्भेदन में शामिल रहे। वही एसपी द्वारा गठित विशेष दल ने तकनीकी अनुसंधान एवं गोपनीय सूत्रों की सूचना पर कई जगहों पर छापेमारी किया औऱ अलग अलग जगहों से कांड में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही लुटे गए ट्रक को जाह्नवी चौक़ टीओपी के समीप से बरामद किया गया। वही 32 टन में कुल 518 बोरा मकई को पूर्णिया जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के मालपुर से बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में पूर्णिया जिले के मोहनपुर ओपी के मालपुर निवासी मनीष कुमार एवं बाले मंडल, पूर्णिया खालसा निवासी अखिलेश मंडल, ढोलबज्जा कदबा निवासी निरंजन उर्फ नीरज मंडल की गिरफ्तारी अलग अलग जगहों से की गई। बरामद समान 518 बोरा मकई, ट्रक चालक का मोबाइल, गिरफ्तार मनीष और नीरज उर्फ निरंजन के पास से कांड में प्रयुक्त 2 मोबाइल बरामद किया गया। SIT टीम में नवगछिया SDPO दिलीप कुमार के अलावे नवगछिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रमानी, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, SI चंदन कुमार, नवगछिया डीआईयू टीम व बीएमपी के जवान शामिल थे।

इधर गिरफ्तार चारो आरोपितों से पुलिस अलग अलग पुछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि ट्रक चालक की बरामदगी के लिए पुलिस टीम तीव्रता से कार्य कर रही है। जल्द ही ट्रक चालक का पता लगाया जाएगा और कांड में शामिल अन्य सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इधर लापता ट्रक चालक के परिजन समेत व्यवसायी पंकज यादव चालक रामपुकार के लिए बेचैन हैं। परिजन को डर सता रहा है कि कहीं रामपुकार के साथ अप्रिय घटना न हुई हो। व्यवसायी पंकज ने नवगछिया SP शुशांत कुमार सरोज को कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए धन्यवाद देते हुए चालक रामपुकार को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button