भागलपुर
दो लीटर देशी शराब के साथ दो धराया ।। Inquilabindia

नवगछिया। परबत्ता थाना पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बहतरा सहनी टोला गांव में छापेमारी कर मुकेश सहनी और मनोज सहनी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। वही तलासी के क्रम में मनोज सहनी के पास से दो लीटर देशी शराब बरामद हुई। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम का केस दर्ज कर दोनो का मेडिकल जांच करवाया गया जिसमें अल्कोहॉल की पुष्टि हुई। शनिवार के दिन दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



