भागलपुर

सुलतानगंज नगर परिषद वार्ड 22 मे पाईप फटने पर दो सौ घरो को पानी कि हुई किल्लत।।

भागलपुर सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 22 के बैकुंठपुर गांव मे बिहार सरकार द्वारा दिये गए जल नल योजनाओं का पार्ट 1एण्ड 2 मे पाईप फट जाने के कारण दौ सौ घरों का पानी नहीं मिलने पर हो रही परेशानी।वहीं वार्ड पार्षद पति सुभाष मंडल ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा नगर परिषद के सोजन्य से जल नल योजनाओं द्वारा पार्ट 1एण्ड2 का पाईप फट जाने पर ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने पर भीष्म गर्मी परेशानी हो रही हैं।

इसको लेकर संवेदक रंजीत कुमार,पंकज केसरी, दिपक चौधरी को दुरभाष पर कहने पर भी कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही हैं।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार को लिखित आवेदन देने पर भी कोई सुनवाई अबतक नहीं होने पर ग्रामीणों को 15 दिनों से पानी नहीं मिल पा रही हैं।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पाईप फटने के कारण घर के बाहर सडक पर पानी आ जाने पर घर मे पानी प्रवेश होने पर घर वाले पानी को बंद कर दिये हैं।जबतक पाईप ठिक नहीं होती हैं तबतक पानी बंद रखने कि बात कही हैं।ऐसे मे दौ सौ घरो को भीष्म गर्मी मे पानी नहीं मिलने पर गांव के लोग त्राहिमाम हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button