भागलपुर

भागलपुर में हथियार लहराते डांस का वीडियो वायरल, दो युवतियों के साथ नजर आया युवक; पहचान को लेकर दावा


भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वायरल वीडियो में एक युवक दो युवतियों के साथ डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक के हाथ में हथियार जैसा दिखाई देने वाली वस्तु भी नजर आ रही है।

स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो महेशपुर काली स्थान के समीप का है। यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा युवक महेशपुर निवासी मुकेश पाल, पिता कल्लू पाल है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है और रिहाई के बाद खुशी में निजी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान दो युवतियों के साथ डांस करते हुए युवक के हाथ में हथियार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद बबरगंज थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रही वस्तु वास्तविक हथियार है या नहीं और वीडियो में मौजूद युवक की पहचान वास्तव में कौन है।

फिलहाल इन सभी बिंदुओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

इंक़लाब इंडिया वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button