भागलपुर

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान किया कटावस्थल का निरीक्षण ।। Inquilabindia

15 जून तक कटाव निरोधी कार्य पूरा नहीं करने वाले संवेदक पर दिया प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश ..

नवगछिया। मंगलवार की दोपहर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस्माइलपुर, बिंदटोली के बीच कटाव स्थल का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गतिविधि देख वे अधिकारियों पर विफ़रे। अब तक मात्र 35./.प्रतिशत कार्य होने की जानकारी मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हर हाल में 15 जून तक कटाव निरोधी कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करा कर मुख्यालय को सूचित किया जाएगा। बताते चलें कि पिछले वर्ष 15 अगस्त की दोपहर को डिमाहा गाँव के निकट स्पर संख्या दो व तीन के बीच मुख्य तटबंध पर कटान हो गया था।

जल संसाधन मंत्री संजय झा
जल संसाधन मंत्री संजय झा

जिस कारण पूरा इलाका जलमग्न हो गया था। इसके पूर्व उन्होंने कैंप कार्यालय में विभागीय अभियंताओं से जल संसाधन विभाग द्वारा कराये जा रहे विभिन्न स्परों व तटबंधों पर कटाव निरोधी कार्यों की जानकारी ली। उसके बाद स्पर संख्या छह का निरीक्षण कर डिमाहा गाँव के निकट कटाव व जमीनदारी बांध का निरीक्षण करते हुए जहान्वी चौक के निकट निर्माणाधीन स्लूइस गेट का निरीक्षण किया। उन्होंने हर हाल में 15 जून तक सभी स्लूइस गेट का निर्माण पूरा करने का निर्देश तकनीकी विभाग के अभियंताओं को दिया। कैंप कार्यालय में सैदपुर ब्रह्मोत्तर बांध के निर्माण व स्पर संख्या पाँच से लेकर सात तक तटबंध को मजबूत करने हेतु और अधिक कार्य करवाने की मांग की।

तिनटंगा करारी स्पर संख्या नौ के आगे कार्य करवाने की मांग की ताकि तिनटंगा करारी को कटाव से बचाया जा सके। वहीं ग्रामीणों ने स्पर संख्या छह के सामने से सात के सामने तक सोल कटिंग करवाने की मांग की।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री ने कहा कि तटबंध का सीमांकन करवा कर तटबंध को चौडा करने का निर्देश दिया गया है तथा तटबंध को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया गया है। तटबंध के भीतर पक्का निर्माण कार्य नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

इस खबर को भी पढ़े ………

आइए जानते हैं किन किन भारतीय क्रिकेटरों की पत्नी सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी है ।। Inquilabindia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button