भागलपुर

बिहपुर में 1.765 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.765 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 16 जून 2026 को अमरपुर गांव में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अमरपुर निवासी गोपाल झा के घर से 1.765 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने गोपाल झा (पिता- स्व. तारणी झा) को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 164/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button