भागलपुर

झंडापुर शेख टोला के युवक की भोजपुर जिले के एनएच 30 पर सड़क दुर्घटना में मौत, गाँव मे पसरा मातम ।। Inquilabindia

नवगछिया। बीते रविवार की शाम झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखटोला वार्ड संख्या- 01 निवासी मो इस्लाम के 21 वर्षीय पुत्र मो समीम राजा की भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच- 30 कुल्हड़िया के समीप अज्ञात मारुति कार की चपेट में आने से ईलाज के क्रम में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शमीम राजा यूपी में उर्दू हाफिज की पढ़ाई व इमामत करते थे। पिछले गुरुवार को घर से यूपी में आलिम की परीक्षा देने के लिए निकला था।

इससे पूर्व वह भोजपुर मदरसे में रुक गया। वहीं अगले दिन रविवार को वह यूपी जाने के लिए ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहा था तभी उसके दाएं ओर से तेज रफ्तार अज्ञात एक मारुति कार ने उसे धक्का मार दिया और मौके से तेज गति से आगे भागते रह गया। इधर शमीम घायलावस्था में सड़क पर घँटों तड़पते रहा। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने कोइलवर पुलिस की मदद से उसे सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर मृतक के घर हादसे की सुचना मिलते हीं परिजन आरा जाने के लिए निकल गए थे। वहीं घटना के बाद घरवालो का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक 5 भाइयों में छोटा था। 5 बहन हैं। माँ राजीना खातून, पिता मो इस्लाम समेत भाई-बहनों व सभी का रोरोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से घर के चूल्हे नही जले हैं। दूसरे दिन भी घर मे किसी ने खाना नहीं खाया। सभी भूखे-प्यासे शोक में डूबे हैं। माँ व छोटी बहन बार बार बेहोस हो रही थी। वही आसपास लोग घरवालों को सांत्वना एवं ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे। हादसे की खबर गाँव मे होते ही भारी संख्या में गांववाले मृतक के घर पहुंचकर ढाढस बंधाया।

मृतक के पिता इस्लाम व सभी भाई मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते हैं। पुत्र शमीम को हाफिज की पढ़ाई कर रोजगार देना चाहता था। जिसमे बहुत रूपीए खर्च किए। कब उनका यह सपना अधूरा रह गया। वहीं सोमवार देर रात उसका शव झंडापुर गाँव लाया गया। जनप्रतिनिधियों समेत स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को सरकार की ओर से मिलने वाली सरकारी सहायता राशी मुआवजे में रूप में देने की मांग प्रशासन से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button