भागलपुर

अगरबत्ती से फूंस के घर मे लगी आग,
फूंस का दो घर समेत सारा सामान जला ।। Inquilabindia

  • अग्निमशमन द्वारा आग पर पाया गया काबू

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला वार्ड संख्या-02 एनएच 31 समीप बुधवार की सुबह करीब दस बजे स्थानीय दिनेश महतो के फूंस के घर मे अचानक आग लग गया। जिसमें उसके दो घर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि दिनेश की पत्नी शिला देवी घर मे पूजा करने के दौरान अगरबत्ती जलाकर रख दी और दूसरे रूम में चली गई।

इधर जलती अगरबत्ती से कागज और फ़ोटो में आग पकड़ लिया। वही कुछ देर बाद ही आग सुलगकर धीरे-धीरे फूंस के पूरे घर मे फैल गया। जिसके बाद धुंआ ऊपर की ओर उठने लगी। धुंआ देख घर के सारे सदस्य किसी तरह भागकर जान बचाया। मौके पर सैकड़ो लोग पहुंच आग बुझाने में जुटे थे। सूचना मिलते ही नवगछिया अग्निमशमन पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, अग्नि चालक मोहन कुमार, अग्निशमन सर्जन कुमार और इंद्रजीत कुमार अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

तबतक आग से दोनों घर समेत अंदर रखे अनाज, फर्नीचर, कपड़े व सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब एक लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष भारतभूषण और सीओ मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ित से मिलकर सहायता के रूप में मिलने वाली क्षतिपूर्ति देने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button