भागलपुर

जदयू कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया ।जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह को जदयू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सम्मानित किया. इस बाबत जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को भागलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पूर्णिया जाने के क्रम में जहान्वी चौक, जीरो माइल और रंगरा चौक पर नवगछिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया. मौके पर गोपालपुर विधानसभा प्रभारी सुबोध चौहान, जिला उपाध्यक्ष गुलशन मंडल, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुबोध साह, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसक सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पारसनाथ साहू, मुन्ना भगत, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी ,खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद मंडल, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, त्रिपुरारी कुमार भारती,शमीम मुन्ना, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा, फैयाज आलम, मो• शाहजहां समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button