भागलपुर

25 जून की रात्रि को अकबरनगर पेट्रोल पंप के पास लूट की घटना में संलिप्त चार अपराधियों को किया गया गिरफ्तार।।

भागलपुर।25 जून के रात्रि सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर इसाकचक 12 नंबर गुमटी का रहने वाला मोहम्मद जहांगीर का पुत्र फल व्यवसाई मोहम्मद औरंगजेब के ग्लैमर मोटरसाइकिल से आने के क्रम में जैसे ही अकबरनगर पेट्रोल पंप आम बगीचा के समीप पहुंचा तो आगे से आ रहे अपाची मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात चार अपराधियों द्वारा घेर कर चाकू से प्रहार कर जख्मी करके सैमसंग कंपनी का मोबाइल, मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे 16 हजार रूपये अपराधियों ने लूट लिए थे। और चारों अपराधी नाथनगर की ओर भाग गए थे।यह केस अकबरनगर थाना क्षेत्र मे दर्ज कराया गया था। अनुसंधान के क्रम में लूट की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया साथ ही घटना करने में संलिप्त चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों में प्रह्लाद कुमार , अनमोल कुमार, कुणाल कुमार और धर्मराज कुमार है। वही अपराध कर्मी अनमोल कुमार के घर से लूटी हुई मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। साथ ही अनमोल कुमार उर्फ गोलू कुमार, प्रभात कुमार उर्फ छोटू और कुणाल कुमार का अपराधिक इतिहास भी है। यह जानकारी सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेसवार्ता कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button