खगड़ियाबिहार

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से एसपी ने किया मुलाकात,कहा आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

खगड़िया जिला के परबत्ता नगर पंचायत के एक गांव में बीते 2 मार्च को 7 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दरिंदगी के मामले में रविवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने पीड़िता के घर पहुंच कर मामले की पुर्ण रुपेण जांच की। वहीं घटना को लेकर एसपी अमितेश कुमार ने बच्ची के परिजनों तथा उसकी मां से पूछताछ कर पुरी जानकारी हासिल की । इधर एसपी अमितेश कुमार ने पीड़िता के परिजनों को यह विश्वास दिलाया कि प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी तथा आरोपी की आरोप प्रमाणित होने पर आरोपी को कानून के हिसाब से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

IMG 20220307 WA0005

मौके पर उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी से यह मांग किया कि इस मामले की अतिसीघ्र छानबीन कर आरोपी को ऐसी सजा दिलाई जाए कि फिर कोई ऐसी दूसरी घटना करने को नहीं सोच भी नहीं सके । बताते चलें कि परबत्ता के एक गांव में आरोपी ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची को अकेला देख बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बताया गया कि जिस समय क्या घटना घटित हुई थी उस वक्त उसके घर के सभी सदस्य भोज खाने के लिए गए हुए थे। उधर पीड़िता के परिजन ने जब बच्ची की खोज शुरू की थी, तो पता चला कि आरोपी युवक उसे अपने घर ले गया है। वहीं बच्ची के परिजन जैसे हीं आरोपी के घर पहुंचे तो वहां उसके बाथरूम में अपनी बच्ची को अचेत अवस्था में पड़ी हुई पाई। अंततः इस मामले के दर्ज होने के बाद से आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गया है । वही ऐसी सूचना मिल रही है कि पीड़िता के परिवार को आरोपियों द्वारा धमकियां भी मिल रही है । मौके पर एसडीओ मनोज कुमार, परबत्ता थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

IMG 20220307 WA0004

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button