भागलपुर

तेज आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त, NH 31 पर कई जगह पेड़ गिरे आवागमन घँटों बाधित,

  • विक्रमशीला पुल पर खाली कंटेनर पलटा, कोई हताहत नहीं

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान ने पेड़ पौधों के साथ साथ आम जनमानस पर भी काफी असर किया है। इलाके में कई जगहों पर फूंस व चदरा के घर उड़ गया। दर्जनो गरीबों को रहने में अब भारी कठिनाई हो रही है। तेज आंधी ने जहां आम-लीची की फसलों को बर्बाद किया वही सड़क किनारे लगे कई पेड़ भी तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और जहां तहां मोटे पतले पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे घँटों आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार बिहपुर के झंडापुर एनएच 31 दयालपुर के समीप बबुल का एक पेड़ सड़क पर गिर जाने से तूफान रहने तक करीब एक घँटे आवागमन बाधित रहा।

वही विक्रमशीला पहुंच पथ गरैया के समीप बबूल व गमहार के तीन पेड़ गिर गया। इस दौरान विक्रमशीला सेतु पुल जाह्नवी चौक के आगे भागलपुर से नवगछिया की ओर आ रही खाली कंटेनर तेज आंधी के झोंके से पुल पर ही पलट गया। गनीमत रही की इस दौरान कोई वाहन के नीचे चपेट में नही आया। अन्यथा बड़ा हादसा टाला नही जा सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय परबत्ता थाना पुलिस एवं टीओपी के जवान मौके पर पहुंचे और घायल कंटेनर चालक को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा और क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाकर घँटों बाद आवागमन चालू किया गया। इधर झंड़ापुर और गरैया में वाहन चालक एवं गस्ती पुलिस ने मिलकर पेड़ो को उठाकर सड़क से हटाया और आवागमन शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button